LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

AYUSHMAN YOJNA - 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रधानमंत्री ने दिया दिवाली का तोहफा, आज से पांच लाख का होगा मुफ्त इलाज

AYUSHMAN YOJNA - आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का विस्तार करते हुए 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की शुरूआत कर दी गई। यह योजना फिलहाल 18 राज्यों में लागू होगी।

AYUSHMAN YOJNA - 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रधानमंत्र
70 साल के लोगों को आज से 5 लाख का मुफ्त इलाज- फोटो : NEWS4NATION

NEW DELHI - देश में 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली का तोहफा दिया है। आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का विस्तार करते हुए 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की शुरूआत कर दी गई। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 12850 करोड़ रुपये की कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। 

6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

इस स्कीम के तहत 70 साल से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को हेल्थ कवरेज मिलेगा। यह सुविधा किसी भी आय वर्ग के बुजुर्गों को प्राप्त होगी। इससे देश के करीब 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ से ज्यादा बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। अब तक इस स्कीम में कमजोर आय वर्ग के परिवारों को ही शामिल किया जाता रहा है। लेकिन अब बुजुर्गों को लेकर ऐसी कोई आय लिमिट नहीं होगी।

आज पीएम ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) से वर्चुअली मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार समेत 18 राज्यों में हेल्थ प्रोजेक्ट्स लॉन्च किया। इसके साथ उन्होंने ऋषिकेश AIIMS से देश की पहली एयर एंबुलेंस संजीवनी की शुरुआत भी की।

यू-विन पोर्टल की शुरूआत

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिटलीकरण को भी बढ़ावा दिया और गर्भवती महिलाओं और बच्चों के वैक्सीनेशन प्रोसेस को डिजिटल बनाने वाले यू-विन पोर्टल (U-Win Portal) की शुरुआत कर दी है. यू-विन पोर्टल के जरिए  जन्म से 17 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन का परमानेंट डिजिटल रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा.

NSIT
Nsmch

बंगाल और दिल्ली की जनता से मांगी माफी

पीएम ने इस दौरान दिल्ली-बंगाल में योजना के लागू न होने पर माफी मांगी। पीएम बोले- 'मैं दिल्ली और बंगाल के 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। क्षमा मांगता हूं कि मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है। लेकिन मैं सहायता नहीं कर पाऊंगा। कारण- दिल्ली और बंगाल की सरकार वो इस योजना से जुड़ नहीं रही है।