LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Disaster Management - भूकंप के झटकों के बाद एक्टिव हुआ आपदा प्रबंधन, पटना में मॉकड्रिल के जरिए देंगे बचाव की जानकारी

Disaster Management - दो दिन पहले लगे भूकंप के झटकों के बाद पटना का आपदा प्रबंधन विभाग लोगों को ऐसे प्राकृतिक खतरों से बचाव के लिए एक्टिव हो गई है। विभाग द्वारा भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

Disaster Management -  भूकंप के झटकों के बाद एक्टिव हुआ आपदा

PATNA - बिहार में दो दिन पहले लगे भूकंप के झटकों के बाद  पटना जिले में आपदा प्रबंधन विभाग एक्टिव हो गया है। लोगों को भूकंप के दौरान बचाव के लिए बरती जानेवाली सावधानियों के लिए विभाग आगामी 15-21 जनवरी के बीच भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाने जा रहा है। इस दौरान पटना के विभिन्न इलाकों में संचालित स्कूलों में कैप लगाकर मॉकड्रिल के जरिए लोगों को भूंकप से बचाव को लेकर जानकारी दी जाएगी। वहीं स्लम बस्तियों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

बता दें कि पटना उन जगहों में शामिल है, जहां भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा है। लेकिन अभी भी लोग भूकंप के दौरान किस प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए, इससे अनजान हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पिछले महीने हुई बैठक में लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम करने पर सहमति बनी थी। लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया। अब दो दिन पहले पटना में लगे भूकंप के झटकों के बाद लोगों को जागरुक करने के लिए भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है

Diarch GO

इस दौरान पटना के न्यू समाहरणालय सहित दस प्रमुख स्कूलों में कैंप लगाकर मॉकड्रिल के जरिए बचाव को लेकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। हालांकि विभाग ने कैंप की तिथि घोषित नहीं की है। वहीं पटना के तीन प्रमुख स्लम बस्ती कमला नेहरु में 17 जनवरी को, अदालतगंज में 20 जनवरी को और 21 जनवरी को बहादुरपुर एवं श्याम मंजिर इलाके में मॉकड्रिल किया जाएगा। इस दौरान उन्हें अगलगी से बचाव को लेकर भी जागरुक किया जाएगा।

रिपोर्ट - अनिल कुमार

इन स्कूलों में होगा भूकंप से बचाव का मॉकड्रिल

NSIT
Nsmch