LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

EDUCATION NEWS - राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते ही आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालयों में सुधार में लगे, 4 विवि में कुलपति को किया नियुक्त

EDUCATION NEWS - बिहार के राज्पाल की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालयों की दशा सुधारने को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। आज उन्होंने चार प्रमुख विश्वविद्यालयों के लिए कुलपति की नियुक्ति कर दी है।

EDUCATION NEWS - राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते ही आरिफ मोहम
4 विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त- फोटो : कुलदीप भारद्वाज

PATNA - बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते ही आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालयों की व्यवस्था में सुधार को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। अभी बिहार में राज्यपाल बने एक सप्ताह का भी समय नहीं गुजरा है, उन्होंने चार प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। जिनका नोटिफिकेशेन भी जारी कर दिया गया है।

जिन विश्वविद्यालयों के कुलपति बदले गए हैं उनमें मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं. जारी आदेश में बताया गया है कि प्रो. संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के, प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के, प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय के और डॉक्टर इंद्रजीत सिंह बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये गए हैं. राज्यपाल बनने के बाद बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का यह पहला बड़ा फैसला है.

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ