LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Ancient Metal Pot: मिट्टी कटाई के दौरान मिले प्राचीन काल के बर्तन, , पुरातत्व विभाग कर रही निरीक्षण

वैशाली में मिट्टी के साथ एक प्राचीन गगरी मिली। बताया जाता है कि गगरी में धातु भरा था।पुलिस गगरी और बहुमूल्य धातु की बरामदगी के लिए पूछताछ में जुटी है।

Ancient Metal Pot
मिट्टी कटाई के दौरान मिले प्राचीन काल के बर्तन- फोटो : Reporter

Ancient Metal Pot: वैशाली थाना के फुलाढ़ पंचायत के चकनथुआ गांव  में गृह निर्माण के लिए हो रहे मिट्टी कटाई दौरान प्राचीन धातु का बर्तन मिलने क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  वैशाली थाने के चकअल्हदाद गांव के श्रम भगत अपने नए निवास के लिए बगल के विसुनपुर अनंत गांव में निर्माण करवा रहे थे। इस कार्य के लिए पास के मठ के निकट जेसीबी द्वारा मिट्टी खोदी जा रही थी। इसी प्रक्रिया के दौरान मिट्टी के साथ एक प्राचीन गगरी प्राप्त हुई। बताया गया है कि गगरी में धातु भरा हुआ था, जिसे देखकर वहां कार्यरत मजदूर और श्रम भगत तुरंत अपने घर भाग गए। जब यह सूचना क्षेत्र में फैली, तो देर शाम सरैया पुलिस ने विशुनपुर अनंत और वैशाली पुलिस के साथ मिलकर श्रम भगत के निवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस गगरी और बहुमूल्य धातु की बरामदगी के लिए पूछताछ में लगी हुई है।

इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई। पुरातत्व विभाग के टीम सहायक अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में विधि सहायक संजय कुमार संरक्षक सहायक विक्रम झा एवं छायाकार ऋषि सहित धातु की पहचान करने पहुंचे फोटोग्राफी कराकर धातु की पहचान की जा रही है। 

बता दें वैशाली के आसपास खुदाई में कई बार बहुमूल्य प्राचीन अवशेष मूर्ति व सिक्का इलाके में पहले भी मिल चुके हैं। प्राचीन अवशेष मिलने से ग्रामीणों मे तरह-तरह की चर्चा।

अमरेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट