70TH BPSC EXAM - BPSC ने खान सर के बाद गुरु रहमान को भी भेजा नोटिस कहा माफी मांगे वर्ना....

70TH BPSC EXAM - पटना के गुरु रहमान को भी बीपीएससी ने नोटिस भेजा है।आयोग ने है कहा कि गुरु रहमान ने खान सर के साथ मिलकर बच्चों को आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है। ऐसे में आयोग ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है।

70TH BPSC EXAM - BPSC ने खान सर के बाद गुरु रहमान को भी भेजा
रहमान सर को बीपीएससी ने भेजा नोटिस- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

PATNA - बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर को लीगल नोटिस भेजा है। BPSC ने खान ग्लोबल के पांचो सेंटर पर आयोग ने नोटिस भेजा है।खान सर ने आयोग को चोर बोला था, जिसके बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटना के बोरिंग रोड और मुसल्लपुर हाट और प्रयग्राज वाले सेंटर पर नोटिस भेजा गया है। खान सर के बाद पटना के गुरु रहमान को भी BPSC ने नोटिस भेजा है। बीपीएससी ने नोटिस में कहा है कि आपने 70वीं BPSC परीक्षा के दौरान नॉर्मलाइजेशन को लेकर भ्रम फैलाया है। बीपीएससी ने कहा कि गुरु रहमान ने खान सर के साथ मिलकर बच्चों को आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है।।

माफी मांगे वर्ना सख्त कार्रवाई 

बीपीएससी की नोटिस में कहा गया है कि गुरु रहमान के बयान निराधार और भ्रामक हैं। सामान्यीकरण प्रक्रिया पर उनके बयानों ने छात्रों और समाज में भ्रम की स्थिति पैदा की है, जिससे आयोग की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। आयोग ने दावा किया कि उनके बयानों के कारण आयोग के अधिकारी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरे हैं।इसे लेकर गुरु रहमान को भी मांफी मागने के लिए कहा गया है। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Diarch GO

बीपीएससी का कहना नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल तब किया जाता है जब अलग-अलग सेट में परीक्षा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य सभी छात्रों का समान मूल्यांकन करना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के बारे में फैलाई गई भ्रामक जानकारी पूरी तरह गलत है।

पूर्व में पटना पुलिस ने जारी किया था नोटिस

 पूर्व में पटना के गर्दनीबाग में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिक्षक गुरु रहमान को पटना पुलिस ने भी नोटिस जारी किया था।नोटिस में उन्हें गर्दनीबाग थाने में पेश होने को कहा गया था। साथ ही उनसे कहा गया था कि अगर उनके पास पेपर लीक का कोई सबूत है तो उसे अपने साथ लेकर आएं।अगर नहीं आते हैं और आपके पास कोई सबूत नहीं है तो इसका मतलब है कि आप बिहार लोक सेवा आयोग और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ