LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार, 2.98 लाख नकद बरामद
  • Bihar News : आरा में हेरोइन तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला समेत चार को किया गिरफ्तार,

  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
  • अपने कार्यालय में ही घूस ले रहे थे ट्रॉफिक डीएसपी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Accident In Gopalganj: कोहरे के कारण गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और जीप की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Accident In Gopalganj
गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा- फोटो : Reporter

Accident In Gopalganj: गोपालगंज में सुबह में घना कोहरा छाए रहने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। आज सुबह भी बिहार के अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं हैं। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बघउच रोड पर खजूरी पूरब टोला के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दूध से लदा एक पिकअप वाहन और सवारियों से भरी एक कमांडर जीप आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कमांडर जीप सेमरा राजापुर से सवारियों को लेकर सासामुसा की ओर आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों में हड़कंप

इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। 

रिपोर्ट-हिमांशु कुमार