LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Accident in Bihar: नशे में धुत्त ड्राइवर ने ली जान, पांच घायल, पूर्णिया में 24 घंटे में सड़क हादसे में 4 लोग बने काल के ग्रास

नशे में गाड़ी चलाने वाले मोटर चालकों के कार दुर्घटना में शामिल होने की संभावना एक होश में न रहने वाले चालक की तुलना में अधिक होती है। पूर्णिया में ड्राइवर के नशे में होने के कारण दुर्घटा हुई है।

bihar News

Accident in Purniya: पूर्णिया में सड़क हादसों में कमि आती नहीं दिख रही है। हर रोज कई लोग इसके शिकार हो रहे हैं। 24 घंटे में अलग अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।धमदाहा थाना के धमदाहा घाट पर बारात जा रही स्कॉर्पियो पलट गई, जिसमें एक बाराती ओकील महतो की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि पांच अन्य बाराती घायल है। 

बताया जाता है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर नशे में था। घटना के बाबत परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात मीरगंज थाना के रंगपुरा दक्षिण से बारात मधेपुरा जा रही थी। तभी बारात की एक स्कॉर्पियो गाड़ी दूल्हा के गाड़ी से ओवरटेक कर आगे जैसे ही बढी की पुल के पास मोड़ पर गाड़ी पलट गई । 

Diarch GO

सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है । वहीं घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वही कल देर शाम मरंगा थाना के फरियानी चौक के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। 

NSIT
Nsmch

इधर मुफस्सिल थाना के मटिया के पास बस की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट- अमित कुमार