LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Man Died in Train: सीवान से दिल्ली जा रहे व्यक्ति ने गंवाई जान, बिहार में कड़ाके की ठंड से एक और मौत

बिहार समेत कई राज्यों में जारी कड़ाके की ठंड ने एक और जान ले ली है. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है. ठंड लगने से एक यात्री की मौत हो गई है।

 Man Died in Train
कड़ाके की ठंड से एक और मौत - फोटो : hiresh Kumar

Man Died in Train:  बिहार समेत कई राज्यों में जारी कड़ाके की ठंड ने एक और जान ले ली है. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है. खासकर यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के सीवान निवासी 65 वर्षीय वशिष्ठ सिंह की वैशाली एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. जीआरपी के मुताबिक, वशिष्ठ सिंह अपने पुत्र दीपक के साथ सीवान से नई दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन जब बाराबंकी स्टेशन के पास पहुंची तो वशिष्ठ सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें जीआरपी के अनुसार, वशिष्ठ सिंह (65) 12553 वैशाली एक्सप्रेस के थर्ड एसी-बी3 कोच में बिहार के सीवान से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, और उनके साथ उनका पुत्र दीपक भी था। जीआरपी की जानकारी के अनुसार, बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले वशिष्ठ सिंह की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई।

Diarch GO

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी

बिहार में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. सोमवार से राज्य में पछुआ हवाओं का जोरदार प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है.

क्यों बढ़ रही है ठंड?

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है. इन परिस्थितियों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

NSIT
Nsmch