LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Bihar News: IGIMS में आयुष्मान भारत के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, अब मरीजों को इन परिस्थितयों में नहीं देनी होगी कोई राशि

Bihar News: यदि सर्जरी के लिए भर्ती मरीज का ऑपरेशन अनियंत्रित बीपी या अन्य किसी कारण से टालना पड़े, तो मरीज को स्वतः ही मेडिसिन पैकेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

IGIMS
IGIMS - फोटो : social media

Bihar News:  आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को अब इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नए पैकेज का लाभ मिलेगा। इससे मरीजों को इलाज करवाने में सुविधा होगी। साथ ही अब मरीज बिना इलाज के निराश नहीं लौटेंगे और ना ही उन्हें अतिरिक्त खर्च करने की समस्या का सामने करना पड़ेगा। मरीजों को ये सारी सुविधाएं आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी। 

कनवर्जन प्लान के तहत विशेष सुविधा

यदि सर्जरी के लिए भर्ती मरीज का ऑपरेशन अनियंत्रित बीपी या अन्य किसी कारण से टालना पड़े, तो मरीज को स्वतः ही मेडिसिन पैकेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यदि सात दिनों के भीतर मरीज ऑपरेशन के लिए तैयार हो जाता है, तो उसकी सर्जरी की जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो मरीज को ओपीडी से इलाज लेकर बाद में पुनः सर्जरी के लिए भर्ती किया जाएगा।

Diarch GO

एड-ऑन प्लान में बड़ा बदलाव

एड-ऑन प्लान के तहत, यदि किसी मरीज की एक सर्जरी के दौरान उसी अंग में दूसरी सर्जरी की जरूरत पड़ती है, तो पैकेज में 50% तक की वृद्धि की जाएगी। पहले, ऐसी स्थिति में मरीज को अतिरिक्त पैसे देने पड़ते थे या बिना इलाज लौटना पड़ता था।

बोर्ड बैठक में लिए गए फैसले

बुधवार को IGIMS के निदेशक मंडल ने आयुष्मान भारत योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन योजनाओं को मंजूरी दी। बैठक में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सीईओ शशांक शेखर सिन्हा, निदेशक संचालन आलोक रंजन, IGIMS के निदेशक डॉ. बिंदेश्वर कुमार, डॉ. मनीष मंडल, डॉ. समरेंद्र सिंह, डॉ. जेआर केशरी समेत कई अन्य विभागाध्यक्ष शामिल थे।

NSIT
Nsmch

मरीजों के लिए राहत

डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि अब मरीजों को बिना इलाज लौटने या अतिरिक्त खर्च करने की समस्या नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई मरीज किडनी स्टोन की सर्जरी के लिए भर्ती होता है और ऑपरेशन के समय बीपी अनियंत्रित या संक्रमण पाया जाता है, तो उसे मेडिसिन पैकेज में शिफ्ट किया जाएगा। सात दिनों के भीतर स्थिति नियंत्रण में आने पर सर्जरी की जाएगी। इससे मरीज को दो पैकेज का लाभ एक साथ मिलेगा।

एड-ऑन प्लान में मरीजों को आर्थिक सुरक्षा

इसी तरह, यदि किडनी स्टोन की सर्जरी के दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट में स्टोन या गॉल ब्लैडर में स्टोन की जरूरत होती है, तो अब 50% अतिरिक्त राशि पैकेज में जोड़ी जाएगी। इससे मरीज को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा और इलाज में कोई देरी नहीं होगी। आयुष्मान भारत के तहत इन नई योजनाओं से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी परेशानियां कम होंगी।