LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Land Survey: बिहार के ये 9 जिले जमीन विवाद निस्तारण मामले में सबसे टॉप पर तो ये 10 नीचे से सबसे फिसड्डी,पटना के साथ आपका जिला का रैंक क्या

राजस्व विभाग ने जमीन के समस्याओं के निस्तारण को लेकर आठ बिन्दुओं के आधार पर तैयार जिलों की रैंकिंग की है। इस रैंकिंग में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Bihar Land Survey
जमीन विवाद निस्तारण मामले में सबसे टॉप जिले- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Land Survey:  राज्य में राजस्व संबंधी कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से दिसम्बर में  जिला की रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग के अनुसार, पहले स्थान पर शेखपुरा है जिसे 100 में से 70.44 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर बांका जिला है,जिनके अंक 68.33 फीसदी हैं। तीसरे स्थान पर जहानाबाद है जिसे 63.77 प्रतिशत अंक मिले हैं। तो चौथे पायदान पर सीवान रहा, जिसे 61.28 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। पांचवे स्थान पर अरवल रहा जिसे 59.31 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। छठे सातवें स्थान पर क्रमश:सुपौल और बक्सर रहे जिन्हें 58.373 और 58.58 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। आंठवे स्थान पर पूर्णिया जिसे 57. 98 फीसदी अंक मिले हैं तो नौवे स्थान पर समस्तीपुर है जिसे राजस्व विभाग की तरफ से 56. 48 प्रतिशत अंक मिले हैं .

सबसे बुरी स्थिति पटना जिले की है।  राजस्व कार्यों में सबसे निचले स्थान पर पटना है जिसे 35.15 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. तो नीचे से दूसरे नंबर पर लखिसराय है दिसे 38.49 फीसदी अंक मिले हैं। नवादा का नंबर नीचे से तीसरा है, जिसे 39. 96 फीसदी अंक मिले हैं। मोतिहारी फिसड्डियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है जिसे 41. 96 अंक मिले हैं।फिसड्डियों में पांचवा स्थान रोहतास का है तो छठा सहरसा का है जिसे क्रमश 42.54 और 43. 39 अंक प्राप्त हुए हैं. सातवें पायदान पर खगड़िया है जिसे 44. 02 फीसदी अंक मिले हैं तो बेतिया 44.15 अंक के साथ नीचे से आठवें नंबर पर है . नीचे से नौवे नंबर पर शिवहर है जिसे 44. 94 फीसदी अंक मिले हैं।  

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व कार्यों के आठ क्षेत्रों का मूल्यांकन कर इस रैंकिंग को तैयार किया है। समाहर्ताओं के कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट में भी इस रैंकिंग को शामिल किया जाएगा।