LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

76TH Republic Day: पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर क्या है तैयारी, इस बार कितनी झांकियों का होगा प्रदर्शन, क्या रहेगा थीम, जानिए सब कुछ

76TH Republic Day: पटना के गांधी मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरो शोरों से शुरु है। गणतंत्र दिवस को लेकर क्या क्या तैयारी की गई है आइए जानते हैं....

गणतंत्र दिवस
76th Republic Day - फोटो : social media

76TH Republic Day: 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है। हर साल के तरह इस साल भी कई विभागों के द्वारा भव्य झांकी निकाली जाएगी। जिसको लेकर सभी विभाग तैयारी में जुटे हैं। गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। केवल अधिकारियों ही गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। सुबह शाम गांधी मैदान में परेड की रिहर्सल किया जा रहा है। वहीं आज हम बताएंगे कि गांधी मैदान  में 76 वें गणतंत्र दिवस के लिए क्या कुछ तैयारियां की गई है। 

 गणतंत्र दिवस की तैयारी

जानकारी अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में बिहार सरकार के 15 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की विकास योजनाओं, लोक-कल्याणकारी प्रयासों और समाज सुधार अभियानों को दर्शाया जाएगा। झांकी प्रदर्शन के लिए पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसमें झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी।

झांकी प्रदर्शन से संबंधित दिशानिर्देश

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि झांकी में शामिल कलाकारों की उम्र 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। गांधी मैदान में झांकियों के प्रवेश से पहले उनकी सुरक्षा जांच की जाएगी। झांकियों का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को किया जाएगा। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झांकियों के माध्यम से राज्य की विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों और समाज सुधार अभियानों को दर्शाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

समिति की देखरेख में तैयारी

झांकी प्रस्तुतिकरण से जुड़ी सभी तैयारियां उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समीर सौरभ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति की निगरानी में हो रही हैं। समिति में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और जिला नजारत उप समाहर्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। झांकियों के निर्माण और प्रदर्शन की प्रगति पर नियमित समीक्षा की जा रही है।

NSIT
Nsmch

झांकियों की सूची और थीम

1. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

थीम: नशामुक्त बिहार, खुशहाल परिवार

2. नगर विकास एवं आवास विभाग

थीम: पिंक टॉयलेट

3. उद्योग विभाग

थीम: बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार

4. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

थीम: पशु चिकित्सा बस एक कॉल की दूरी पर

5. कृषि निदेशालय

थीम: मखाना: देश का सुपरफूड

6. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

थीम: अटल कला भवन

7. भवन निर्माण विभाग

थीम: बापू टावर

8. सहकारिता विभाग

थीम: पैक्सों में व्यावसायिक विविधिकरण

9. विधि विभाग

थीम: अनुच्छेद 39ए के तहत निशुल्क विधि सहायता

10. पर्यटन विभाग

थीम: रामायण सर्किट

11. खेल विभाग

थीम: परिश्रम से पदक तक

12. शिक्षा विभाग

थीम: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो साकार, आगे बढ़ता रहे बिहार

13. स्वास्थ्य विभाग

थीम: स्वास्थ्य सेवा: बढ़ता डिजिटलीकरण

14. महिला एवं बाल विकास निगम

थीम: महिला सशक्तिकरण नीति

इस झांकी प्रदर्शन से न केवल बिहार की प्रगति और विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि जन-जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।