LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BPSC Protest: 70वीं BPSC परीक्षा होगी रद्द ! पटना हाईकोर्ट ने याचिका की मंजूर, इस दिन सुनवाई

BPSC Protest: पटना हाईकोर्ट ने याचिका की मंजूर जन सुराज की याचिका को मंजूर कर लिया है।

Patna High Court
Patna High Court- फोटो : social media

च5BPSC Protest: पटना उच्च न्यायालय ने जन सुराज की याचिका को मंजूर किया है। BPSC पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में 9 जनवरी को जन सुराज पार्टी ने दायर की थी याचिका। हाई कोर्ट खुलने के बाद 15 जनवरी को होगी मामले में सुनवाई। दरअसल, मकर संक्रांति को लेकर पटना हाईकोर्ट 13 और 14 जनवरी को बंद रहेगा। कोर्ट के खुलने के बाद अब इस मामले में सुनवाई होगी। 

बता दें कि, BPSC छात्रों की मांगों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से लगातार आमरण अनशन पर है। इस बीच 6 जनवरी को सत्याग्रह स्थल से उनकी गिरफ्तारी हुई और शाम तक कोर्ट से जमानत भी मिल गया। प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं और छात्रों की मांगों को लेकर उनका अनशन लगातार जारी है। 

इसी बीच जन सुराज अब BPSC के इस मुद्दे को लेकर पटना उच्च न्यायालय भी पहुंच गई है। जन सुराज पार्टी ने BPSC छात्रों की पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर अब पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और एक याचिका दायर की है। जन सुराज की ओर से अधिवक्ता प्रणव कुमार ने पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक पुनर्परीक्षा न हो जाए तब तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जाए। जन सुराज की ओर से दायर इस याचिका का टोकन नंबर है - 438 / 2025।

अब पटना हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में पटना हाईकोर्ट में 15 जनवरी को सुनवाई होनी है। अब देखने होगा कि पटना हाईकोर्ट अभ्यर्थियों की मांग को पूरी करती है या नहीं। मालूम हो कि प्रशांत किशोर फिलहाल मेदांता में भर्ती है। बीते दिन उनके पेट में दर्द होने की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज जारी है। साथ ही पीके का अनशन भी जारी है। पीके ने तब तक अनशन जारी रखने को कहा है जब तक अभ्यर्थियों की मांग पूरी नहीं होगी वो अनशन नहीं तोड़ेंगे।

NSIT
Nsmch

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट