LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए 102 एम्बुलेंस चालक, अस्पताल परिसर में दिया धरना, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Bihar News : अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 102 एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर चले गए हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया. वहीं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...पढ़िए आगे

Bihar News : 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए 102 एम्बुले
हड़ताल पर एम्बुलेंस चालक - फोटो : MANAN AHMAD

GOPALGANJ : जिले के सदर अस्पताल परिसर में 102 एंबुलेंस चालकों ने अपनी छः सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एंबुलेंस चालकों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। दरअसल बिहार राज्य एंबुलेंस महासंघ के बैनर तले राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया। एंबुलेंस चालको ने अपना एंबुलेंस सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी कर दी और धरना पर बैठ गए। जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि पिछला जो कंपनी काम करती थी। उस कंपनी द्वारा एक माह का वेतन अभी तक नहीं मिला। इसके अलावा दूसरी कंपनी जब आई तो इसके द्वारा भी पिछले दो माह नवम्बर से अब तक का वेतन नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा की हम लोग कम वेतन पर काम करने को मजबूर है। इसमें भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे परिवार चला पाना मुश्किल हो गया है। हम लोग चाहते है कि कंपनी के आदमी आए और हम लोगो से चर्चा करें और हमारी मांगे पर अमल करें। कर्मियों ने कहा कि वेतन का भुगतान श्रम अधिनियम के तहत अति कुशल श्रमिक का भुगतान किया जाए। 

कहा की सभी कर्मियों को 60 वर्ष तक के उम्र सीमा तक समायोजन किया जाए। जितने भी कर्मचारी घर बैठे हैं, जब तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होता है, उससे रीलिभर के रूप में कार्य लेना सुनिश्चित किया जाए। सभी कर्मियों, चालक तथा टेकनिशियन का नियुक्ति पत्र आई०डी० कार्ड अविलम्ब दिया जाए। सभी कर्मियों का वेतन का समय-सीमा निर्धारण तथा सैलरी स्लिप देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी एम्बुलेंसों का MVI के द्वारा Average मानक सुनिश्चित किया जाए।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट