LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल और गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल और
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ डेल्हा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गांजा सप्लायरों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। सोमवार की दोपहर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक घर में कुछ लोग अवैध हथियारों से लैस होकर गांजे की खरीद-बिक्री के खेल को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी कर दी। इस रेड के दौरान पुलिस ने मौके से दो शातिर अपराधियों, सुजीत कुमार और नटवर को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से तस्करों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। मौके से कुल 930 ग्राम गांजा, एक लोडेड पिस्टल और तीन राउंड जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सुजीत और नटवर शातिर किस्म के अपराधी हैं और पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल की हवा खा चुके हैं।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों गिरफ्तार तस्करों ने अपने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। उन्होंने कुबूल किया कि वे यह गांजा करण पासवान और बूटा पासवान नामक सप्लायरों से 15,000 रुपये में खरीद कर लाए थे। वे इस गांजे को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर के स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, डेल्हा थाना पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से जरूरी पूछताछ और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, आरोपियों के बयान और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर बूटा पासवान और करण पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट