डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 100 से अधिक शिकायतें, ऑन द स्पॉट' निवारण के दिए कड़े निर्देश

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 100 से अधिक शिकायतें, ऑन द स्पॉ
डीएम के जनता दरबार में उमड़ी भीड़- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : समाहरणालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिले के विभिन्न दूर-दराज प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को पूरी आत्मीयता से सुना। जनता की प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के फरियादी अपनी फरियाद लेकर उपस्थित हुए थे।


जनता दरबार के दौरान आम लोगों ने भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना में आ रही अड़चनों, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में देरी, भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान, घरेलू हिंसा तथा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न गंभीर मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्राप्त सभी आवेदनों को जिलाधिकारी ने स्वयं देखा और संबंधित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

Diarch GO


सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो मामले तत्काल सुलझाए जा सकते हैं, उनका 'ऑन द स्पॉट' निपटारा किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।


जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त हर एक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी प्राथमिकता स्तर पर इसकी जांच करें और नियमानुकूल समाधान सुनिश्चित करें।

NSIT
Nsmch


उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर ही शिकायतों का निष्पादन हो, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। जिलाधिकारी की इस त्वरित और सख्त कार्यशैली से जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों में अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है।

मनोज की रिपोर्ट