LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : गयाजी में 24 घंटे से लापता शख्स की दिग्घी तालाब में तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News : बिहार के गयाजी शहर स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दिग्घी तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया......पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में 24 घंटे से लापता शख्स की दिग्घी तालाब
अधेड़ का मिला शव - फोटो : PREM

GAYAJI : गयाजी शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी तालाब से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव के बरामद होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में तैरती हुई लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार शव पानी में उपला रहा था। दिग्घी तालाब के पास से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर पानी में तैर रही एक डेड बॉडी पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

55 वर्षीय भोला ठाकुर 24 घंटे से लापता थे

शव मिलने के कई घण्टे बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन शहर में खबर फैली तो लोग शव को देखने मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 55 वर्षीय भोला ठाकुर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, भोला ठाकुर कल दोपहर बुधवार को लगभग तीन बजे से लापता थे। वह एक गोदाम में कर्मचारी के रूप में काम करते थे और वहीं से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन चिंतित थे।  साथ ही में खोजबीन में भी जुटे थे।

शव की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजन भी दिघी तालाब पहुंचे और शव की शिनाख्त भोला ठाकुर के रूप में की। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

पुलिस को आशंका

इंस्पेक्टर शमीम अहमद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन व्यक्ति तालाब तक कैसे पहुंचा और यह हादसा है या कोई साजिश, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

NSIT
Nsmch

प्रेम भारद्वाज की रिपोर्ट