LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : गयाजी में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ, कैडेटों को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण

Bihar News : गया कॉलेज, गयाजी में 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय 17वीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC) का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. जहाँ कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण मिलेगा.....पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय श
एनसीसी के शिविर का शुभारंभ- फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से गया कॉलेज, गयाजी में आयोजित दस दिवसीय 17 वीं सीएटीसी (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने किया। शिविर का आयोजन 17 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जा रहा है। इसमें गया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।

शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य जीवन एवं विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Goal 2026

उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को परेड, मैप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट सहित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ एंड हाइजीन) से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कैडेटों को शारीरिक दक्षता और अनुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल किया जाएगा। शिविर में कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेटों को सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र सेवा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कैडेटों में आत्मविश्वास और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी कैडेटों से शिविर में अनुशासन के साथ भाग लेने और प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

NSIT
Nsmch