LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: गयाजी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत, नए आपराधिक कानून पर सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट के जजों संग होगा मंथन

Bihar News: नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गयाजी पहुंचे। ......

Samrat Choudhary Reaches Gaya for Talks on New Criminal Laws
नए आपराधिक कानून पर मंथन- फोटो : reporter

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट था। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए है। बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, विधि विशेषज्ञ और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल और पूरे वीवीआईपी रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों तथा पुलिस, अभियोजन और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। माना जा रहा है कि यह मंथन बिहार में नई आपराधिक न्याय व्यवस्था को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी खासा उत्साह देखा गया। वहीं, राजनीतिक और न्यायिक गलियारों की नजर इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई है, जहां कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है।

रिपोर्ट - मनोज कुमार