LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : गया में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, रेलवे परियोजना के सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

Bihar News : गयाजी जिले के मानपुर के ब्रजेश नगर दलित बस्ती में बच्चा चोरी के आरोप से हड़कंप मच गया. इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा गार्ड से पुलिस पूछताछ कर रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गया में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, रेलव
बच्चा चोरी का आरोप - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले के मानपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रजेश नगर दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात अचानक बच्चा चोरी की अफवाह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस अफवाह के बाद स्थानीय ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रात के अंधेरे में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और हर तरफ इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक महिला ने डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रेलवे परियोजना में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त सुरक्षा गार्ड ने उसके बच्चे को चोरी करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद आसपास के भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में ले लिया।

थाना लाए जाने के बाद पुलिस संबंधित सुरक्षा गार्ड को हिरासत में रखकर गहन पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक बच्चा चोरी के इस आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि मामला वाकई बच्चा चोरी के प्रयास का है या फिर यह सिर्फ एक गलतफहमी और अफवाह है।

NSIT
Nsmch

इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी तनाव और अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसे देखते हुए बुनियादगंज थाना पुलिस ने आम जनता से एक विशेष अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही कानून को अपने हाथ में लें। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

मनोज की रिपोर्ट