LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी स्ट्राइक: 12.540 किलो गांजे के साथ नवादा का युवक गिरफ्तार, दिल्ली का नाबालिग निरुद्ध

गया रेलवे जंक्शन पर नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने मौके से 12.540 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6.27 लाख रुपये आंकी गई है...

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी स्ट्राइक: 12.540 किलो गांजे के
12.540 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : गया रेलवे जंक्शन पर नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन 'नारकोश' के तहत प्लेटफॉर्म संख्या-1 से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने मौके से 12.540 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6.27 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।


प्लेटफॉर्म नंबर-1 के फुट ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में दिखे तस्कर

घटनाक्रम के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सीपीडीएस (CPDS) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की एक संयुक्त टीम गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों की नजर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर की तरफ जाने वाले फुट ओवर ब्रिज (FOB) के पास ट्रॉली बैग के साथ खड़े दो युवकों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक संदिग्ध रूप से घबराने लगे और वहां से खिसकने का प्रयास करने लगे, जिसके बाद संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।


कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने उगला राज, भुवनेश्वर से जुड़ा नेटवर्क

हिरासत में लिए जाने के बाद जब सुरक्षा बलों ने दोनों से नाम-पता पूछा और उनके ट्रॉली बैग की जांच करनी चाही, तो वे अत्यधिक घबरा गए। कड़ाई से की गई पूछताछ के सामने दोनों ने घुटने टेक दिए और स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद ट्रॉली बैगों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। तस्करों ने खुलासा किया कि वे मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप भुवनेश्वर (ओडिशा) से लेकर आ रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त को सूचित किया गया, जो कुछ ही देर में स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।


अफसरों की मौजूदगी में खुले बैग, निकला 6.27 लाख का गांजा

सहायक सुरक्षा आयुक्त की प्रत्यक्ष मौजूदगी में सुरक्षा बलों ने दोनों ट्रॉली बैगों की विधिवत और कानूनी रूप से तलाशी ली। बैग खोलते ही उसमें से नशीले पदार्थ के कई पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन करने पर कुल मात्रा 12.540 किलोग्राम पाई गई। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदापुर गांव निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ पकड़ा गया दूसरा सहयोगी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आजादपुर का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग है।


जीआरपी थाने को सौंपे गए आरोपी, बड़े सिंडिकेट की तलाश जारी

NSIT
Nsmch

इस सफल दबोच के बाद आरपीएफ ने आरोपी सन्नी कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को कानून के तहत निरुद्ध कर लिया। जब्त किए गए गांजे और दोनों आरोपियों को आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई, एफआईआर (FIR) दर्ज करने और कोर्ट फॉरवर्डिंग के लिए गया जीआरपी (GRP) थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। रेल पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गया जंक्शन पर इस खेप को किसे डिलीवर किया जाना था और इस रैकेट के पीछे मुख्य सरगना कौन है।

मनोज की रिपोर्ट