गया में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत

Bihar road accident गया में एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय रेलवे के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।

Railway Employee Killed as Speeding Truck Hits Bike in Gaya
तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला- फोटो : reporter

Bihar  road accident :गया शहर में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय रेलवे के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी थे और गया जिले के खिरयवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी रेड क्रॉस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार