LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की चेतावनी का असर, विधायक ज्योति मांझी पर हमले को लेकर हरकत में आई गया पुलिस, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के गया जी विधायक ज्योति मांझी पर हमले के मामले में गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की चेतावनी का असर
विधायक पर हमला पड़ा महंगा - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की हम (HAM) पार्टी की विधायक ज्योति मांझी और उनके अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड्स) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी द्वारा तीखे तेवर अख्तियार करने और बड़े आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद गया पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देश पर मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को धर-दबोचा है।

17 मई को हुआ था जानलेवा हमला, दर्ज हुई थी नामजद प्राथमिकी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 मई 2026 को बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी पर उस समय हमला हुआ था जब वे क्षेत्र के दौरे पर थीं। उपद्रवियों ने न केवल विधायक और उनके सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, बल्कि उनके खिलाफ अभद्र और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद मोहनपुर थाने में कांड संख्या-202/26 के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद और 15 से 20 अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया था।

विशेष छापेमारी अभियान में दबोचे गए 6 आरोपी, सभी स्थानीय निवासी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के मार्गदर्शन में मोहनपुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कांड में नामजद 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पलटु यादव उर्फ विकास कुमार, सुनील कुमार, नीरू यादव, हृदय कुमार उर्फ मिट्टू, योगेन्द्र यादव और विक्रम ठाकुर के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।

बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस ने जनता से मांगी मदद

मोहनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं, इस मामले में संलिप्त अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। गया पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी नागरिक के पास फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी इनपुट या गुप्त सूचना हो, तो वे तुरंत पुलिस को दें ताकि बाकी बचे उपद्रवियों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। 

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट