LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : गयाजी में सब्जी की आड़ में शराब कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से चालक को दबोचा

Bihar News : गयाजी में सड़े-गले खीरे से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News : गयाजी में सब्जी की आड़ में शराब कारोबार का पुलि
शराब कारोबार का खुलासा - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के जिले के डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़े-गले खीरे से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बहेरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ (झारखंड) से विदेशी शराब की बड़ी खेप सब्जी की आड़ में पटना ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर रात से ही डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन बजे से सुबह पांच बजे तक चले विशेष अभियान के दौरान संदेहास्पद पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन पर ऊपर से सड़े-गले खीरे लदे मिले। जब पुलिस ने खीरे हटाकर नीचे की जांच की तो विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। 

शराब की गिनती करने पर कुल 1170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पिंटू पासवान (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय बैजनाथ पासवान, निवासी बैंकेथी, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

पुलिस का मानना है कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब को सड़े-गले खीरे के नीचे छिपाकर ले जाने की योजना बनाई थी। हालांकि बहेरा थाना पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई से तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई। बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि बरामद शराब बालूमाथ से पटना ले जाकर खपाने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का मुख्य सप्लायर और रिसीवर कौन है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट