LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग मामले में लोडेड पिस्टल के साथ कुख्यात 'गब्बर' को किया गिरफ्तार, 7 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

Bihar News : बिहार के गया जी मे पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए फायरिंग मामले में लोडेड पिस्टल के साथ गब्बर को गिरफ्तार किया है. 7 दिन पहले वह जेल से छूटकर आया था........पढ़िए आगे

Bihar News : गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग मामले मे
गब्बर गिरफ्तार - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जी स्थित डेल्हा थाना क्षेत्र के संगम चौक पर बीती रात दो पक्षों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों गुटों की ओर से जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

गोलीबारी की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। टाउन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की।

CCTV और स्थानीय लोगों की मदद से दबोचा गया गब्बर

टाउन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार भारती के मुताबिक, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय चश्मदीदों और इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला। फुटेज और मानवीय इनपुट की मदद से गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक की पहचान की गई, जिसका नाम गब्बर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गब्बर को एक लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मात्र 7 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था बाहर

पुलिसिया छानबीन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अपराधी गब्बर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह महज सात दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और बीती रात संगम चौक पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दे डाला।

NSIT
Nsmch

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को तो सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन घटना में शामिल अन्य अपराधी अब भी फरार हैं। टाउन डीएसपी ने स्पष्ट किया है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट