LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : महाकार में विधायक दीपा मांझी ने खेत में उतरकर की धान की रोपनी, महिलाओं संग गूंजे पारंपरिक लोकगीत

Bihar News : इमामगंज की विधायक दीपा मांझी अपने ससुराल के पैतृक गांव महाकार पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान की रोपनी की......पढ़िए आगे

Bihar News : महाकार में विधायक दीपा मांझी ने खेत में उतरकर क
विधायक ने की रोपनी - फोटो : MANOJ

GAYAJI : गयाजी में मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेतों में धान रोपनी का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। इसी बीच इमामगंज की विधायक दीपा मांझी अपने ससुराल के पैतृक गांव महाकार पहुंचीं। खेतों में पानी लगते ही विधायक खुद को रोक नहीं पाईं और सीधे किसानों के बीच पहुंच गईं।

विधायक दीपा मांझी, जो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की पत्नी भी हैं, ने इस दौरान एक अलग ही अंदाज पेश किया। वे बिना किसी झिझक के कीचड़ और पानी से भरे अपने पैतृक खेत में उतरीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर खुद धान के पौधे लगाए और खेती के इस महाअभियान का हिस्सा बनीं।

धान रोपनी के इस उत्सव के दौरान महाकार के खेतों में अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक के साथ काम कर रही ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गया के लोकगीत गाए। गीतों की मधुर धुनों के बीच धान की रोपनी ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया और बिहार की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति की एक खूबसूरत झलक पेश की।

स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने अपनी विधायक को अपने बीच इस रूप में पाकर खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि का इस तरह जमीन से जुड़कर किसानों के साथ खेतों में पसीना बहाना बेहद प्रेरणादायक है। इससे न सिर्फ किसानों का हौसला बढ़ता है, बल्कि यह कृषि और परंपरा के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच दीपा मांझी के इस सादगी भरे कदम की जमकर सराहना हो रही है। वीआईपी कल्चर से दूर, घुटने तक कीचड़ में खड़े होकर धान रोपती विधायक की तस्वीरें और वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो यह संदेश देते हैं कि अपनी मिट्टी और परंपरा से जुड़ाव ही सबसे बड़ी पूंजी है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट