LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

गया-औरंगाबाद सीमा के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: हथियार व कारतूस बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज

गया और औरंगाबाद जिले की सीमा से सटे मदनपुर थाना क्षेत्र के लोगराही और चकरबंधा के घने जंगल में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। CRPFकी टीम द्वारा चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया हथियार बरामद किया है...

गया-औरंगाबाद सीमा के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ह
गया-औरंगाबाद सीमा के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई- फोटो : मनोज कुमार

Aurangabad/Gayaji : गया और औरंगाबाद जिले की सीमा से सटे मदनपुर थाना क्षेत्र के लोगराही और चकरबंधा के घने जंगल में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ (CRPF) की 47वीं बटालियन की टीम द्वारा चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया एक देसी निर्मित हथियार और 8 एमएम की पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


चट्टानों और रेत की बोरी में छिपाकर रखा गया था असलहा

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ को चकरबंधा और लोगराही के जंगली इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सटीक व विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद C/47 और F/47 सीआरपीएफ की टीमों ने बीडीडीएस (BDDS) टीम के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की। गहन तलाशी के दौरान बीडीडीएस टीम ने चट्टानों के बीच छिपाकर रखी गई रेत की बोरी से हथियार और कारतूस बरामद किए।


Diarch GO

आपराधिक व नक्सली साजिश की आशंका

सुरक्षा बलों को अंदेशा है कि बरामद हथियार और कारतूसों को किसी बड़ी आपराधिक वारदात या नक्सली गतिविधि को अंजाम देने के मकसद से जंगल में छिपाया गया था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत ब्योरा मिलना अभी बाकी है।


इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

हथियार और कारतूस की जब्ती के बाद सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने पूरे जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन और अधिक तेज कर दिया है। आसपास के संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है ताकि किसी भी तरह के बड़े खतरे को समय रहते टाला जा सके।


NSIT
Nsmch

बरामदगी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी टीम

फिलहाल सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम बरामद देसी हथियार तथा कारतूसों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच में जुटी है। सुरक्षा बल लगातार इलाके में गश्त बढ़ाए हुए हैं ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।


मनोज की रिपोर्ट