LATEST NEWS

  • Bihar News : गया में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में श्राद्ध का महत्व' विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का हुआ आयोजन, कुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने किया उद्घाटन
  • Bihar News : गया में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में श्राद्ध का महत्व' विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का हुआ

  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से पहुंची शिक्षा विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से

  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई FIR, SDPO के संज्ञान पर जागी पुलिस
  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई

  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों पर परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान
  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों

  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, जेपी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा
  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

गयाजी के देवघाट पर लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित, भारी भीड़ के दबाव के बाद नगर निगम का फैसला

गयाजी स्थित ऐतिहासिक देवघाट पर आयोजित किए जा रहे लोकप्रिय लेजर शो को जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला रविवार को उमड़ी भारी भीड़ के बाद पैदा हुई बिकट स्थिति को लेकर लिया है....

गयाजी के देवघाट पर लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित, भारी भीड़ के
देवघाट पर लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji :  गयाजी स्थित ऐतिहासिक देवघाट पर आयोजित किए जा रहे लोकप्रिय लेजर शो को जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार की शाम को लेजर शो के दौरान अचानक उमड़ी भारी भीड़ के कारण देवघाट और गया जी डैम के फुट ओवर ब्रिज पर अत्यधिक दबाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया था।

जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया था अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जल संसाधन विभाग, गया की ओर से भी गया जी डैम के फुट ओवर ब्रिज पर लगातार बढ़ रहे भीड़ के दबाव को लेकर आधिकारिक तौर पर अलर्ट जारी किया गया था। विभाग और स्थानीय प्रशासन ने किसी भी संभावित अप्रिय घटना, भगदड़ या दुर्घटना को टालने के लिए एहतियातन कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया।

Diarch GO

गयाजी नगर निगम का त्वरित और सुरक्षित निर्णय

नगर निगम, गयाजी ने नागरिकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लेजर शो को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया। निगम प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों में दर्शकों की भारी संख्या को नियंत्रित करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

नागरिकों से अनावश्यक भीड़ न जुटाने की अपील

प्रशासन की ओर से आम जनता और पर्यटकों से विशेष अपील की गई है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूर्ण पालन करें। स्थगन अवधि के दौरान कोई भी नागरिक लेजर शो देखने के लिए देवघाट पर अनावश्यक रूप से भीड़ न जुटाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा समीक्षा के बाद ही होगा अगला निर्णय

प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने और सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा करने के बाद ही लेजर शो के संचालन के संबंध में अगला निर्णय लिया जाएगा। तब तक प्रशासन द्वारा देवघाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मनोज की रिपोर्ट