Bihar News: IIM बोधगया का 11वां फाउंडेशन डे, DGP ने शिरकत कर उपलब्धियों को सराहा, भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन

Bihar News: IIM बोधगया के 11वें फाउंडेशन डे के मौके पर आयाजित समारोह में बिहार के पुलिस महानिदेशक ने शिरकत की।...

IIM Bodh Gaya Marks 11th Foundation Day DGP Joins Ceremony
IIM बोधगया का 11वां फाउंडेशन डे- फोटो : reporter

Bihar News: IIM बोधगया के 11वें फाउंडेशन डे के मौके पर 31 अगस्त 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के पुलिस महानिदेशक ने शिरकत की। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी और संस्थान से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Diarch GO

कार्यक्रम में मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक गया और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह में शिक्षा, प्रशासन और संस्थागत उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

NSIT
Nsmch

फाउंडेशन डे के दौरान IIM बोधगया की अब तक की उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थान की लगातार बढ़ती पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थान की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और विद्यार्थियों को बेहतर अकादमिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के भविष्य को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बदलते दौर की जरूरतों के मुताबिक उच्च शिक्षा में नए अवसरों, बेहतर अकादमिक वातावरण और संस्थान की संभावनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में IIM बोधगया शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।

समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों और अन्य अतिथियों ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की तथा IIM बोधगया के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की।11वें फाउंडेशन डे का यह आयोजन संस्थान के लिए अपनी अब तक की यात्रा पर गौर करने और भविष्य की नई मंजिलों के लिए संकल्प लेने का अवसर बना। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और बेहतर संस्थागत नेतृत्व के जरिए IIM बोधगया आने वाले वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और विस्तार दे सकता है।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज