LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
  • Bihar Crime: मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

  • Indian Para Swimmer Faces Japan Harassment Allegations Ban Risk
  • Asian Para Games: जापान में भारतीय पैरा तैराक-मधुबनी के रहने वाले शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का

  • Jehanabad SP Launches Coffee Meet to Strengthen Public Trust
  • Bihar News:जहानाबाद में SP के साथ कॉफी पर होगी चर्चा, 22 से 31 अक्टूबर तक चलेगा Let's Connect

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election:अनंत सिंह के बाद BJP नेता हरिवंश पासवान बागी, बंशीधर ब्रजवासी के लिए मांग रहे वोट

  • Saran MLC Poll Randhir Singh Strategy Faces a Crucial Test
  • Bihar MLC Election: सारण शिक्षक MLC चुनाव, रणधीर सिंह की साख दांव पर, आनंद पुष्कर की जीत के

Gaya Kidnapping Case: Instagram पर युवती ने रचा ढोंग, 27 लाख की रंगदारी के लिए युवक का अपहरण,महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

गया के रामपुर में इंस्टाग्राम पर युवती के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर 27 लाख रुपये की रंगदारी के लिए युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद किया।

Gaya Kidnapping Case Instagram Honeytrap Bihar
27 लाख के लिए युवक का किडनैप, 12 घंटे में गयाजी पुलिस ने छुड़ाया- फोटो : Reporter

बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपये की भारी-भरकम रंगदारी वसूलने के लिए एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे घटनाक्रम का औपचारिक खुलासा किया।

घर से निकलने के बाद बंद हुआ मोबाइल, परिजनों से मांगी रंगदारी

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को पीड़िता शोभा देवी ने रामपुर थाने में अपने बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सिकरिया मोड़ जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुरुआती दौर में परिजनों की उससे फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने परिजनों को फोन और मैसेज कर 27 लाख रुपये की रंगदारी की मांग शुरू कर दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद

NSIT
Nsmch

रंगदारी के लिए अपहरण की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी सहयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर महज 8 से 12 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिए बिछाया था जाल

पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस पूरी साजिश में शामिल दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि युवक को फंसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) का सहारा लिया गया था। एक महिला आरोपी ने पहले युवक से बातचीत कर उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर मिलने के बहाने सिकरिया मोड़ बुलाया, जहां पहुंचते ही उसका अपहरण कर लिया गया।

नौकरी के नाम पर पैसे के लेन-देन से जुड़ा है विवाद

पुलिस अनुसंधान में अपहरण की इस साजिश के पीछे पुराना वित्तीय विवाद उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि अपहृत युवक के पिता से नौकरी दिलाने के नाम पर पहले कुछ पैसों का लेन-देन हुआ था। इसी बकाया रकम को ऐंठने और दबाव बनाने की नीयत से आरोपियों ने साजिश रचकर युवक का अपहरण किया और फिर परिजनों से 27 लाख रुपये की मांग कर डाली।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी

नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गया एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल छुड़ा लिया। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में शामिल अन्य संभावित कड़ियों को खंगालते हुए आगे की विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट