LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Gaya News: झारखंड से बिहार लाया जा रहा 61.250 KG गांजा बरामद, उत्पाद विभाग की टीम ने 5 तस्करों को दबोचा

गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कामयाबी, डोभी चेकपोस्ट पर तलाशी के दौरान झारखंड से आ रही यात्री बस से 61.250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

excise team seizes 61kg cannabis 5 smugglers arrested
61.250 KG गांजा बरामद, उत्पाद विभाग की टीम ने 5 तस्करों को दबोचा- फोटो : Reporter

बिहार के गया जी में मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोभी थाना क्षेत्र स्थित बाराचटी चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक अंतर्राज्यीय बस से 61.250 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया। झारखंड की ओर से आ रही बस (नंबर BR-02PB-0079) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें सवार यात्रियों के पास मौजूद बैगों से गांजे की यह बड़ी खेप बरामद हुई।


लाखों रुपये का गांजा जब्त, यूपी के 5 तस्कर चढ़े हत्थे

बरामद गांजे की कीमत बाजार में लाखों रुपये से अधिक आंकी गई है। गांजे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने बस में सवार 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बलिया (यूपी) निवासी सुग्रीव कुमार, गोरखपुर (यूपी) निवासी नारद निषाद, दिलीप कुमार, आशीष सोनकार और उत्तर प्रदेश निवासी राजन सोनकार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी ट्रैवल बैग में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।


झारखंड से लाई जा रही थी खेप, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि यह गांजा झारखंड की सीमा से बिहार में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। उन्होंने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक बड़े अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जिनका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है।


पूछताछ में जुटी पुलिस, कड़े एक्शन की तैयारी

उत्पाद विभाग की टीम ने सभी पांचों तस्करों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के मुख्य नेटवर्क और बिहार में गांजे की सप्लाई कहाँ होनी थी, इसका पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट