LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime:पटना के हिडेन विला होटल छेड़खानी कांड के बाद गया पुलिस का बड़ा एक्शन! कई होटलों में देर रात छापेमारी से हड़कंप

Bihar Crime: गया पुलिस ने पटना के हिडन विला होटल में छात्रा से छेड़खानी मामले में देर रात बड़ा नाइट ऑपरेशन चलाया और गया के कई होटलों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

Gaya Police Crack Down After Patna Hotel Harassment Case Nig
होटलों में चल रहे गंदे खेल पर पुलिस की नकेल!- फोटो : reporter

Bihar Crime:बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर शर्मसार कर देने वाले मामले से हिल गई, जब रूपसपुर थाना क्षेत्र के ला कॉलेज के पास स्थित  हिडेन विला होटल  में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ उसके पिता की मौजूदगी में ही छेड़खानी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मामला जैसे ही सामने आया, पुलिस हरकत में आ गई और मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही सुरक्षा में भारी लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में होटल को सील कर दिया गया। होटल “हिडेन विला” में हुई इस घटना ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के प्रबंधक रोहित कुमार (निवासी रेगना, वजीरगंज, गया) और रिसेप्शनिस्ट काजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं।

इसी बीच गया पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए देर रात बड़ा नाइट ऑपरेशन चलाया और गया के कई होटलों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई गया एसएसपी के निर्देश पर की गई, जिसमें कई होटल प्रबंधन की गतिविधियों की गहन जांच की गई।सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का मकसद होटल नेटवर्क में चल रही अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था। पुलिस ने कई जगहों से दस्तावेज, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस के अनुसार, होटल में पकड़ी गई कुछ युवतियां अलग-अलग राज्यों से थीं एक पश्चिम बंगाल, दूसरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, जबकि एक युवती हरियाणा की मेकअप आर्टिस्ट बताई गई है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें।इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन अब होटल इंडस्ट्री पर सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोेर्ट- मनोज कुमार