LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

गया में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 'पल्सर' और 'स्प्लेंडर' के साथ करण गिरफ्तार,2 नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में

गया जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आजाद बिगहा स्कूल के पास छापेमारी कर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पल्सर-स्प्लेंडर बाइक और 4 स्मार्टफोन्स के साथ बुद्धगेरे बाजार का करण कुमार गिरफ्तार हुआ है

gaya police bust bike thief gang three arrested recovery
गया में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़- फोटो : Reporter

बिहार के गया जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने और उन्हें औने-पौने दामों पर बेचने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें और चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो नाबालिगों (विधि-विरुद्ध बालकों) को निरुद्ध किया है, जबकि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना पर एक्टिव हुई मुफस्सिल पुलिस, टीम बनाकर की छापेमारी

गुरुवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुनील कुमार पाण्डेय ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद बिगहा स्थित एक स्कूल के पूर्वी हिस्से में कुछ शातिर अपराधी चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री के लिए डील करने जुटे हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।


घेराबंदी कर दो नाबालिग धरे गए, निशानदेही पर युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जैसे ही स्कूल के पास दबिश दी, वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों नाबालिगों से कड़ाई से की गई पूछताछ में कई अहम सुराग मिले। उनकी निशानदेही पर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बुद्धगेरे बाजार निवासी 18 वर्षीय करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधियों के पास से दो स्पोर्ट्स बाइक और चार स्मार्टफोन बरामद

इस सफल छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनमें एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर और एक काले रंग की बजाज पल्सर शामिल है। इसके अलावा, पुलिस ने उनके पास से चार महंगे स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद फोन भी चोरी के हो सकते हैं, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस, फरार सदस्यों की तलाश तेज

सदर एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतर-जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह वाहनों की चोरी कर उनके फर्जी कागजात बनाने या बिना कागजात के ग्रामीण इलाकों में बेचने का काम करता था। पुलिस अब इस पूरे रैकेट और नेटवर्क से जुड़े अन्य मास्टरमाइंड्स का पता लगा रही है। फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

रिपोर्ट - मनोज कुमार