LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime: बकाया रुपये को लेकर बवाल, पूर्व वार्ड पार्षद का नाम आते ही मचा सियासी और सामाजिक हंगामा

Bihar Crime: बकाया रुपये के विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया है। कथित मारपीट की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। ...

Gaya Money Dispute Sparks
बकाया रुपये को लेकर बवाल- फोटो : reporter

Bihar Crime: गयाजी  शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नादरगंज मोहल्ले में बकाया रुपये के विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया है। कथित मारपीट की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में नगर निगम वार्ड संख्या-38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आलिंगंज निवासी एक व्यक्ति अपने बकाया रुपये की मांग को लेकर नादरगंज पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने अपने बकाया रुपये की मांग की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाद में शारीरिक हमला भी किया गया। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, आरोपों के केंद्र में आए पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी अपना पक्ष रखते हुए सिविल लाइन थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के संबंध में अपनी जानकारी उपलब्ध कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस कारण मामला अब एकतरफा आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर कानूनी जांच का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। इसी फुटेज का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। सिविल लाइन थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हो चुका है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार