LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Gaya Woman death: गया में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप; पुलिस जांच की मांग

Gaya Woman death: गया के ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय रुबी कुमारी की मौत हो गई। पति ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Gaya  Woman death: गया में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, गलत

Gaya  Woman death:  गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुबी कुमारी के रूप में हुई है। महिला के पति मंटू कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रसव के बाद इंजेक्शन दिए जाने के कुछ देर बाद उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

20 सितंबर को प्रसव के लिए कराया था भर्ती

मंटू कुमार के अनुसार, उन्होंने 20 सितंबर को अपनी पत्नी रुबी कुमारी को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनके मुताबिक, महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और बच्चा सुरक्षित है। डिलीवरी के बाद रुबी को अस्पताल में ही रखा गया था। पति का कहना है कि 22 सितंबर को रुबी को एक इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि करीब पांच मिनट के अंदर महिला की मौत हो गई।

पति ने गलत इंजेक्शन देने की आशंका जताई

मंटू कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आशंका जताई है कि गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण उनकी पत्नी की जान गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई। हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया था या उसकी मौत किसी चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने आवेदन लेकर शुरू की कार्रवाई

डेल्हा थाना के एसआई के अनुसार, रुबी कुमारी को 20 सितंबर को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उसकी सामान्य डिलीवरी हुई थी और नवजात सुरक्षित है। 22 सितंबर को महिला की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा मौत का कारण

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर या अस्पताल के खिलाफ लगाए गए लापरवाही और गलत इंजेक्शन के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

गया से मनोज की रिपोर्ट