LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jail Deputy Suspended: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, इस मामले में विभागीय जांच शुरू

Jail Deputy Suspended: गया सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया है.....

Gaya Jail Deputy Suspended Over Inmate Nexus Allegations
सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड- फोटो : reporter

Jail Deputy Suspended:बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निदेशालय ने गया सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कैदियों से कथित सांठगांठ, जेल प्रशासन में लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

कारा एवं सुधार सेवाएं निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए सुदर्शन प्रसाद सिंह को निलंबित किया गया है। विभाग का मानना है कि जेल प्रशासन में इस तरह की लापरवाही और कैदियों से कथित मिलीभगत अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है, इसलिए उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान सुदर्शन प्रसाद सिंह का मुख्यालय शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। विभागीय नियमों के तहत उन्हें वहीं रहकर आगे की प्रक्रिया का पालन करना होगा और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

सूत्रों के अनुसार, गया केंद्रीय कारा में प्रशासनिक गतिविधियों और कैदियों से जुड़े मामलों को लेकर मिली शिकायतों के बाद विभाग ने पूरे प्रकरण की समीक्षा की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की अंतिम पुष्टि होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

NSIT
Nsmch

कारा एवं सुधार सेवाएं निदेशालय की इस कार्रवाई को जेल प्रशासन में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार