LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Gaya Electricity Theft: गया में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई! 8 टीमों की रेड, 19 पर FIR और 23 लाख से ज्यादा जुर्माना

Gaya Electricity Theft: गया शहर में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। 8 टीमों की जांच में 19 लोगों पर FIR हुई और 23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

Gaya Electricity Theft

Gaya Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ गया शहर में बिजली विभाग ने बड़ा जांच अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी के अलग-अलग इलाकों में एक साथ जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान बिजली चोरी के कई मामले सामने आए। विभाग ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर कुल 23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है।

बिजली विभाग ने इस अभियान के लिए करीब आठ अलग-अलग टीमें बनाई थीं। इन टीमों ने शहर के कई इलाकों में एक साथ जांच की। सबसे पहले उन घरों और परिसरों की जांच की गई, जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया था। इसके अलावा मुख्यालय से मिली सूची के आधार पर उन उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की गई, जहां हर महीने बिजली की खपत 50 यूनिट से कम दर्ज की जा रही थी।

जांच में सामने आए बिजली चोरी के मामले

अभियान के दौरान कई जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने इन मामलों में नियम के अनुसार कार्रवाई शुरू की। बिजली चोरी में शामिल पाए गए उपभोक्ताओं पर विभाग की ओर से 23 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक कार्रवाई की गई है। वहीं, 19 मामलों में FIR दर्ज कराई गई है।

125 यूनिट तक बिजली लाभ के बावजूद चोरी पर सख्ती

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का लाभ दिया जा रहा है। इसके बावजूद बिजली चोरी के मामले सामने आना गंभीर विषय है।विभाग के अनुसार, बिजली चोरी को रोकने के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। जिन इलाकों और परिसरों में बिजली की खपत के आंकड़ों में गड़बड़ी की आशंका है, उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

कम बिजली खपत वाले घर भी जांच के दायरे में

विभाग ने साफ किया है कि अब सिर्फ बकाया बिल वाले या पहले कनेक्शन कट चुके परिसरों की ही जांच नहीं होगी। कम बिजली खपत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसरों की भी जांच की जा रही है।इसके लिए मुख्यालय से मिली जानकारी और बिजली खपत के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

विद्युत विभाग ने कहा है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर कोई व्यक्ति बिजली चोरी करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से बिजली का इस्तेमाल नियमों के अनुसार करने की अपील की है।

गया से मनोज की रिपोर्ट