Gaya Crime: सुबह-सुबह मर्डर से सहमा गया जी, बेलागंज में युवक को मारी गई गोली, इलाके में दहशत

Gaya Crime: गया जी के बेलागंज में युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव का माहौल है।

Gaya Crime
गोलीकांड में युवक की मौत- फोटो : freepik

Gaya Crime:  गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार (15 मई 2026) की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शांतनु कुमार उर्फ बदुर, पिता मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीण अपने काम के लिए बाहर निकले तो उन्होंने गांव के बधार (खेत वाले इलाके) में युवक का शव देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Diarch GO

युवक की हत्या गोली मारकर की गई 

ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या गोली मारकर की गई है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या क्यों की गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की और घटना न हो सके।