LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

गया में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार: डेल्हो जंगल में 490 लीटर स्प्रिट के साथ युवक गिरफ्तार,स्कॉर्पियो जब्त

बिहार में शराबबंदी कानून को सख्त बनाने के लिए उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने आमस थाना क्षेत्र के डेल्हो जंगल के पास एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 14 गैलन में भरा कुल 490 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद।

gaya amas delho jungle 490 liters spirit seized Scorpio conf
गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन; जंगल के रास्ते स्प्रिट की तस्करी नाकाम- फोटो : Reporter

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्हो जंगल के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क पर चोट करते हुए भारी मात्रा में स्प्रिट (सुषव) की खेप पकड़ी है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।


गुरुआ का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर, स्कॉर्पियो से ढोया जा रहा था माल

उत्पाद विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। वह गया जिले के ही गुरुआ थाना क्षेत्र के कनौदी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम बच्चन यादव है। तलाशी के दौरान तस्कर की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुल 14 गैलन में भरा हुआ 490 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया, जिसे अवैध शराब बनाने के लिए ले जाया जा रहा था।


अवर निरीक्षक रितिका राज के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी

मद्यनिषेध और शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए इस विशेष ऑपरेशन को उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने अंजाम दिया। छापेमारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक रितिका राज और सहायक अवर निरीक्षक नीतू कुमारी संयुक्त रूप से कर रही थीं, जिसमें गृह रक्षक (होमगार्ड) के जवान भी शामिल थे। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर जंगल के रास्ते गुजर रही संदिग्ध गाड़ी को दबोच लिया।


मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी पुलिस, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

उत्पाद विभाग ने बरामद स्प्रिट और स्कोर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी रवि कुमार के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस धंधे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान जारी है और जांच पूरी होते ही जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित किया जाएगा।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट