LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बिहार की सियासत में फिर बिगड़े बोल: पूर्व RJD विधायक रंजीत यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को कहा 'शिखंडी', वीडियो वायरल

Bihar News : राजद के पूर्व विधायक रंजीत यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को "शिखंडी" कहकर पुकारा। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे क्षेत्र से आने वाले यह केंद्रीय मंत्री बिहार से यादव समाज को भगाने की बात करते हैं।

Bihar News : बिहार की सियासत में फिर बिगड़े बोल: पूर्व RJD व
मांझी पर विवादित बयान - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंच से उन्होंने 'शिखंडी' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कई गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर गया मे आयोजित कार्यक्रम में अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए रंजीत यादव ने कहा कि बिहार में एक "शिखंडी" हैं जो हमारे क्षेत्र के केंद्रीय मंत्री भी हैं, जो यादव समाज को बिहार से भगाने की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वही लोग अपने परिवार के सदस्यों—बेटा, बेटी, बहू, दामाद—को राजनीति में आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

रंजीत यादव ने अपने भाषण में यह भी कहा कि जब जीतन राम मांझी मंदिर गए थे तो कथित तौर पर मंदिर को धोया गया था, बाद में कहते हैं कि वे लोग बाहर से आए थे और आर्यन थे। साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजद संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि कुछ लोग उन्हें फिर से पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करें और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे पूर्व विधायक रंजीत यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। 'शिखंडी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो सकती है। फिलहाल इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट