LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : गया में सम्राट सरकार के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, ग्रामीण क्षेत्रों में नए टैक्स के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Bihar News : सम्राट सरकार की तानाशाही फैसले के विरोध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया

Bihar News : गया में सम्राट सरकार के खिलाफ कांग्रेस का फूटा
सीएम का पुतला दहन - फोटो : premshankar

GAYAJI : गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा की बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं पंचायतों में नए कर लगाने का निर्णय गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार एवं मध्यम वर्ग के हितों के विरुद्ध प्रतीत होता है। ऐसे समय में, जब आम जनता पहले से ही महंगाई और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, उस पर अतिरिक्त करों का बोझ डालना जनहित में नहीं कहा जा सकता।

कहा की सरकार को चाहिए कि वह राजस्व बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दे। ग्रामीण क्षेत्रों में नए कर लगाने से सीमित आय वाले परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों और स्वरोज़गार से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ सकता है। बिहार की जनता 90%कृषि पर निर्भर रहते है जिस से आम ग्रामीण जनता प्रभावित होंगे

Diarch GO

अध्यक्ष ने कहा की यदि ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स एवं अन्य स्थानीय कर लागू किए जाते हैं, तो इससे आम नागरिकों की जीवन-यापन की लागत बढ़ने, छोटे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बनने की आशंका है। सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए सभी पक्षों से व्यापक संवाद करना चाहिए और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

गया जिला कांग्रेस कमिटी जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी तथा गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। इस तानाशाही फैसले के विरोध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने में प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, रामप्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, मदीना खातून, रंजीत सिंह,शिव चौरसिया,अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह,कुमार ओंकार शक्ति,टिंकू गिरी,अर्जुन गुप्ता,,अंशु सिन्हा ,पूनम कुमारी,खिजिर हयात, मोहमद नसीम आदि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अपने मुख्यालय पर 25 /7/2026 को पुतला दहन कर इस आंदोलन को जिला के 332 पंचायतों के गांव घर घर तक ले जायेंगे।

NSIT
Nsmch