LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Ayodhya Shri Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, गया में कांग्रेस का धरना, सरकार के सामने रखीं 6 मांगें, अयोध्या कूच का ऐलान

Ayodhya Shri Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा, दान और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है।...

Congress Protests Ram Temple Donation Row Ayodhya March Plan
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासत तेज- फोटो : reporter

Ayodhya Shri Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा, दान और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। गया के गांधी मैदान गेट नंबर-7 के पास कांग्रेस पार्टी और 'श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति' के संयुक्त बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छह प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

धरने की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने की। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू सहित कांग्रेस के कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर से जुड़े दान, चढ़ावे और अन्य मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और उठे विवादों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

धरना स्थल से सरकार के समक्ष छह मांगें रखी गईं। इनमें कथित मामले की एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने, संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने, शुरुआत से अब तक मिले चढ़ावे और दान का स्वतंत्र ऑडिट कराने, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने तथा प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बयान देने और श्रद्धालुओं से माफी मांगने की मांग शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल गया तक सीमित नहीं रहेगा। तीसरे चरण में जिले के सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों और गांव-मुहल्लों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अयोध्या तक मार्च करने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से भेजने की जानकारी दी।

रिपोर्ट मनोज कुमार