LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : गया में मोरहर नदी में डूबे 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहर नदी में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।

Bihar News : गया में मोरहर नदी में डूबे 13 वर्षीय छात्र का श
किशोर का शव बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पता गया भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

नहाने गया था छात्र

जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही कॉलोनी निवासी हरदेयाल पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार (13) अपने स्कूल से छुट्टी के बाद चारों दोस्तों के साथ शनिवार की शाम उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में नहाने गया था। चारों बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में समा गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग नदी किनारे पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार को अहले सुबह 6 बजे दोबारा शुरू किए गए तलाशी अभियान में काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

बेटे का नाम पुकारती रही मां

शव बाहर निकलते ही मां सरिता देवी का विलाप सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। बदहवास हालत में वह बार-बार अपने बेटे का नाम पुकारती रहीं। रोते-बिलखते उन्होंने कहा, "मेरा बाबू चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो हम खोजने निकले। गांव में पता चला कि बच्चे नदी गए हैं। जब नदी किनारे पहुंचे तो लोगों की भीड़ लगी थी। किसी ने बताया कि मेरा बेटा नदी में डूब गया है। हम हाथ जोड़कर सब से उसे बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन भगवान ने मेरा लाल ही छीन लिया।" मां की चीख-पुकार और पिता हरदेयाल पासवान की खामोशी ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे, जिन्हें ग्रामीण और रिश्तेदार संभालने का प्रयास करते रहे।

गाँव में पसरा मातम

प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही सगाही गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। गांव के लोगों ने बताया कि प्रिंस स्वभाव से बेहद मिलनसार और होनहार बच्चा था। उसकी असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। बच्चों में भी इस घटना को लेकर डर और उदासी का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण मोरहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके बावजूद बच्चे अक्सर नदी में नहाने पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट