LATEST NEWS

  • कॉकरोच जनता पार्टी का बिहार एमएलसी चुनाव में इंट्री, डब्बू खान ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया पर्चा
  • कॉकरोच जनता पार्टी का बिहार एमएलसी चुनाव में इंट्री, डब्बू खान ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल

  • Neeraj Kumar vs Anant Singh
  • नीरज बनाम अनंत विवाद में जदयू लेगी संज्ञान, ललन सिंह के दावे के बाद डिप्टी सीएम विजय चौधरी

  • Bihar News: इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद,सदर अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक, बोले- मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं
  • Bihar News: इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद,सदर अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक, बोले- मरीजों की जान से खिलवाड़

  • नल-जल योजना अनुरक्षकों का पटना में विशाल प्रदर्शन, 18 हजार मानदेय और 6 सूत्री मांगों को लेकर जेपी गोलंबर पर हंगामा
  • नल-जल योजना अनुरक्षकों का पटना में विशाल प्रदर्शन, 18 हजार मानदेय और 6 सूत्री मांगों को लेकर जेपी

  • Bihar Road Accident
  • Bihar Road Accident: NH पर मौत का कहर, हाइवा ने मजदूर को कुचला, गुस्साई भीड़ ने किया सड़क

बोधगया में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बोधगया में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर बिहार विधानसभा अध्यक्
विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के वार्ड नंबर 31 स्थित शिलौजा में निर्माणाधीन 'सेवन वंडर पार्क' का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर परिसर में स्थित शीशम के वृक्ष को सामूहिक रूप से रक्षा सूत्र बांधा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्ष को माना परिवार का सदस्य, लिया रक्षा का संकल्प 

इस विशेष अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों को भी याद दिलाता है। उन्होंने वृक्ष को परिवार के सदस्य की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी प्रकार आज हमें भी पेड़-पौधों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षों की रक्षा करना वास्तव में मानव जीवन की रक्षा करना है।

Diarch GO

आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पर्यावरण जरूरी 

विधानसभा अध्यक्ष ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, छाया और पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। यदि हम आज एक-एक वृक्ष को अपना परिजन मानकर उसकी सुरक्षा का जिम्मा लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध करा सकते हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील 

NSIT
Nsmch

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन हमें पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराता है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्यौहारों और विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख का संकल्प लें।

प्रकृति संरक्षण का संदेश बनी यह अनूठी पहल 

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बोधगया में की गई इस भावुक और प्रेरणादायक पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद सभी सहयोगियों व नागरिकों ने पर्यावरण सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाने और व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर शीशम के वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर दिया गया यह संदेश पूरे क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का केंद्र बना रहा।

मनोज कुमार की रिपोर्ट