LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर, लाइफ सर्टिफिके
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तिथि बढ़ी- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ उठा रहे सभी पेंशनधारियों से अविलंब जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इसे निःशुल्क पूरा करवा लें। शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है।


1,16,079 पेंशनधारियों का भुगतान अटका 

सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, वर्तमान में गया जिले के 1,16,079 पेंशनधारियों ने अभी तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इस कारण ऐसे सभी लाभुकों की पेंशन राशि का भुगतान लंबित हो गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ई-2026 माह और उसके आगे की पेंशन का भुगतान केवल उन्हीं लाभुकों के खाते में किया जाएगा, जिनका प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी।


Diarch GO

CSC केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 22 दिसंबर 2025 से ही कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निःशुल्क कराया जा रहा है। समय पर प्रमाणीकरण पूरा होने पर बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।


जागरूकता फैलाने की अपील 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र और बुजुर्ग पेंशनधारियों को इस संदर्भ में जागरूक करें तथा निर्धारित 14 अगस्त की समय-सीमा से पूर्व प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी कराने में उनका सहयोग करें।

NSIT
Nsmch


मनोज की रिपोर्ट