LATEST NEWS

  • Police Peace Committee Meeting
  • Police Peace Committee Meeting:पियरपुरा में शांति समिति की बैठक संपन्न,आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

  • kanti MLA ajeet kumar meet bihar water resources minister
  • Muzaffarpur News:वीरपुर और रामदयालु नगर नहरों के दिन बहुरेंगे,कांटी विधायक की पहल पर मंत्री ने दिया बड़ा भरोसा

  • दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक: डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी
  • दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक: डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, संवेदनशील

  • Bihar News : पटना के पार्कों में सुरक्षा और स्वच्छता पर हाईकोर्ट की फटकार का दिखा असर, नगर निगम ने अदालत में पेश किया प्रगति रिपोर्ट
  • Bihar News : पटना के पार्कों में सुरक्षा और स्वच्छता पर हाईकोर्ट की फटकार का दिखा असर, नगर

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी राहत, रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक भरे जाएंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी राहत, रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि,

पवन सिंह को पउवा स्टार कहना पड़ा महंगा, पावर स्टार की छवि बिगाड़ने की कोशिश पड़ी भारी, सलाखों के पीछे पहुंचा सोशल मीडिया का शातिर

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और एनएलसी पवन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Pawan Singh Remark Case Social Media User Arrested
पवन सिंह को पउवा स्टार कहना पड़ा भारी,- फोटो : reporter

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और एनएलसी पवन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सोनू यादव को पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल सबूतों के आधार पर धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पवन सिंह के परिवार की ओर से करीब 15 दिन पहले भोजपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की।

Diarch GO

साइबर सेल ने डिजिटल फुटप्रिंट, ऑनलाइन गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लंबे प्रयास के बाद भोजपुर साइबर थाना की टीम ने आमस थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आपत्तिजनक पोस्ट के पीछे आरोपी अकेला था या फिर किसी बड़े नेटवर्क या साजिश का हिस्सा था। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट, संपर्क सूत्रों और ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

आमस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणी या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मर्यादा और कानून की सीमा लांघने वालों में हड़कंप मच गया है। साइबर पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश दे रही है कि डिजिटल दुनिया में भी कानून का शिकंजा उतना ही मजबूत है और अपराधियों को उनके ऑनलाइन कृत्यों का जवाब कानून के कटघरे में देना होगा।

रिपोर्ट-मनोज कुमार