LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : स्नान के दौरान रबर डैम में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गयाजी के फल्गु नदी स्थित रबर डैम के पास रविवार को स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.......पढ़िए आगे

Bihar News : स्नान के दौरान रबर डैम में डूबने से युवक की हुई
युवक की मौत - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गयाजी स्थित फल्गु नदी में रबर डैम के समीप रविवार को एक दुखद हादसा हो गया। नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस्लामपुर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह रविवार को फल्गु नदी स्थित रबर डैम के पास स्नान करने के लिए आया हुआ था। उसी दौरान यह हादसा घटित हो गया।

एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने नदी के गहरे पानी में कई घंटों तक सघन खोजबीन और कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आखिरकार युवक के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।

पैर फिसलने से हुआ भयानक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश प्रसाद यादव स्नान करने के क्रम में नदी के किनारे आगे बढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर रबर डैम के पास बने गहरे पानी में चला गया। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया।

NSIT
Nsmch

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH) भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

मनोज की रिपोर्ट