LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

SONPUR MELA की रौनक लौटी वापस, उद्घाटन के पांचवे दिन थियटरों में रात भर वाले शो शुरू, 500 कलाकार पहुंचे

SONPUR MELA 2024 - सोनपुर मेला घूमने जानेवाले लोगों की निराशा को दूर करते हुए जिला प्रशासन ने थियटरों को शुरू करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद यहां कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके लिए खास तौर पर 500 थियटर कलाकार सोनपुर पहुंचे हैं।

SONPUR MELA की रौनक लौटी वापस, उद्घाटन के पांचवे दिन थियटरों

SONPUR MELA 2024 - एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के उद्घाटन के पांचवे दिन आखिरकार थियटरों की रौनक लौट आई है। जिला प्रशासन से अनुमति के बाद यहां रात भर चलनेवाले थियटर शुरू हो गए हैं। वहीं इन थियटरों में शामिल होने के लिए 500 कलाकारों की टीम भी सोनपुर पहुंच गई है।

बता दें कि सोनपुर मेले की पहचान पशुओं के साथ यहां लगनेवाले थियटर भी हैं। जहां रात भर नर्तकियों का कार्यक्रम चलता  है। इस थियटरों के कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। जो रात भर यहां थियटर शो  देखते हैं और अगले दिन मेले में अपनी खरीदारी कर वापस लौट जाते हैं।

इस साल लाइसेंस मिलने में हुई देरी

इस साल सोनपुर मेले के उद्घाटन को पांच दिन गुजरने के बाद जब छपरा जिला प्रशासन ने थियटरों के संचालन के लिए लाइसेंस नहीं दिया तो लोगों में निराशा थी। जिसके बाद इस मामले में अब प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आयी और थिएटर चालू कर देने की अनुमति दे दी गई। अब यहां  लगे सभी  छह थियटरों को शुरू कर दिया गया है और इससे मेले की रौनक भी लौट आई है।