LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

Pushpa 2 trailer Launch: बिहार में झुक गया पुष्पा, लोगों का प्यार देख बोले अल्लू अर्जुन, पटना ने पुष्पा को झुका दिया...

Pushpa 2 trailer Launch: 'पुष्पा' कभी नहीं झुकेगा, लेकिन पटना के प्यार ने आज 'पुष्पा' को झुका दिया...ये कहना था साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जून का। अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा-2 का टेलर रिलीज के बाद बिहार के लोगों को दिल से धन्यवाद दिया

Pushpa 2
Pushpa 2 trailer Launch- फोटो : Reporter

Pushpa 2 trailor Launch:  पटना के गांधी मैदान में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साउथ के दो सुपरस्टार पहली बार बिहार पहुंचे। ये दोनों सुपरस्टार कोई और नहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना थे। दोनों सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म पुस्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च करने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे। इस दौरान पूरे पटना ने बड़े जोर शोर से अपने पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का स्वागत किया। लाखों लोगों की भीड़ पटना के गांधी मैदान में उमड़ी थी। भीड़ में से सिर्फ एक ही अवाज ऊंच रही थी पुष्पा छुकेगा नहीं...

बिहार में झुक गया पुष्पा

बता दें कि, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म पुष्पा का यह फेमस डॉयगॉल था जिसके फैंस दिवाने हैं, लेकिन बिहार ने सुपरस्टार पुष्पा को इतना प्यार दिया कि उन्होंने अपने दर्शकों का झुक कर अभिनंद किया। वहीं पटना में पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के मौके पर अल्लू अर्जुन ने बिहार की जनता के बीच हिंदी में बात की। हालांकि हिन्दी में अच्छी तरह से बात नहीं करने के लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने इस दौरान बिहार की जनता का शुक्रिया अदा किया। 

NSIT
Nsmch

आपका प्यार देख आज पुष्पा झुक गया-अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहली बार बिहार आया हूं, आपने बहुत प्यार दिया। पुष्पा में मेरा डॉयलॉग है कि पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन पटना में जिस तरह से आप लोगों ने प्यार दिया, उसके बाद पुष्पा आज झुक गया है। अल्लू अर्जुन ट्रेलर लांच के मौके पर जुटी भीड़ देख कर अभिभूत नजर आए। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के सक्सेस के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही बिहार पुलिस को भी सहयोग के लिए धन्यावाद दिया।

रश्मिका की झलक पाने के लिए बेताब दिखी भीड़

वहीं इस दौरान रश्मिका मंदाना के लिए पटना की जनता बेकाबू दिखी। उनकी एक झलक पाने के  लिए फैंस बेताब थे। वहीं रश्मिका ने मंच पर आते ही नमस्ते पटना कहा। इस दौरान सभी फैंस ने अभिनेत्री का स्वागत किया। बता दें कि पुष्पा की सफलता के दो साल के बाद पुष्पा-2 दर्शकों के बीच आ रही है। पुष्पा-2 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्म को देखने और उसे अधिक से अधिक प्यार देने की अपील की। 

अक्षरा सिंह ने लगाया कार्यक्रम में चार चांद

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा थे। समारोह को यादगार बनाने को लेकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। अक्षरा ने कहा कि बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि दक्षिण भारत के सुपर स्टार का बिहार आना हुआ। कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने पुष्पा टू के अलग-अलग गीतों पर नृत्य का उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों को पूरा मनोरंजन कराया।

5 दिसंबर को रिलीज होगा पुष्पा

बॉक्स आफिस पर धमाका मचाने आने वाली फिल्म पुष्पा टू द रूल का लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में भरपूर ड्रामा, सस्पेंस-थ्रिलर, एक्शन, दमदार डायलॉग व भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। अर्जुन अल्लू के डायलॉग जो मेरा हक का पैसा है... वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार हो.. पुष्पा का उसूल, करने का वसूल.. पर दर्शकों का जोश खूब दिखा। पुष्पा ढाई अक्षर का नाम नहीं है इंटरनेशनल ब्रांड है ब्रांड... जो आग लगा देगा। इन दमदार डायलॉग को सुन कर दर्शकों का उत्साह बना रहा।