LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Pushpa 2: साउथ की सबसे सेक्सी हीरोइन आ रही है बिहार ... पटना में दिखाएगी हुस्न का जलवा, गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन संग उड़ाएगी गरदा

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है. इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ ही फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकार भी पटना में अपना जलवा बिखेरेंगे.

Pushpa 2
Pushpa 2- फोटो : Social Media

Pushpa 2: दक्षिण भारत की सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों में एक रश्मिका मंदाना रविवार को पटना आ रही हैं. अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है. अल्लू अर्जुन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, "#Pushpa2TheRuleTrailer out Tomorrow at 6:03 PM." इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. फिल्म का ट्रेलर आज शाम 6:03 बजे रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.

फिल्म के ट्रेलर का आधिकारिक लॉन्च पटना के गांधी मैदान में शाम 6:30 बजे होगा. हालांकि, यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा और रात 9 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है. इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ ही फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकार भी पटना में अपना जलवा बिखेरेंगे. पुष्प 2 के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना को चुनना अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माताओं द्वारा हिंदी भाषी क्षेत्रों में दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए उठाया गया एक साहसिक कदम है. वहीं पटना के लिए यह अपने किस्म का खास अनुभव होगा जब 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर रिलीज भव्य कार्यक्रम में होगा. 

दरअसल, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. पुष्पा 2 द रूल फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी. निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेलर के रनटाइम का खुलासा किया जो 2 मिनट और 44 सेकंड का होगा. पटना के गांधी मैदान में इस विशेष कार्यक्रम का माहौल अविस्मरणीय होने की उम्मीद है. 

गौरतलब है किपुष्प के पहले भाग ने 350 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. अब फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि पुष्पा 2 की कमाई भी उसी तरह की होगी. साथ ही हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी. ऐसे में पटना में फिल्म का ट्रेलर लांच कर बिहार के दर्शकों पर एक विशेष छाप छोड़ने की तैयारी है. 

NSIT
Nsmch