LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Pushpa 2 Trailer Launch: Pushpa 2: The Rule' का ट्रेलर पटना में लॉन्च: गांधी मैदान में होगा बड़ा इवेंट, आएंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना

पटना के लोग इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर फिल्म की भव्यता का हिस्सा बन सकते हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और यादगार बनाएगी।

 Pushpa 2 Trailer Launch: Pushpa 2: The Rule' का ट्रेलर पटना
पटना में पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर लॉन्च- फोटो : social media

Pushpa 2 Trailer Launch: Pushpa 2: The Rule': सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रविवार, 17 नवंबर 2024 को बिहार की राजधानी पटना में ऐतिहासिक गांधी मैदान में लॉन्च होगा। इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

ट्रेलर लॉन्च 17 नवंबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत शाम 5 बजे होगा और ट्रेलर लॉन्च शाम 6:03 बजे किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे तक इवेंट का समापन होगा। इस ग्रैंड इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना विशेष रूप से आएंगे। इसके लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की जाएगी। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से फैंस को प्रवेश दिया जाएगा। एंट्री पास पूरी तरह मुफ्त हैं, और इन्हें मैदान पर बने काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है। इवेंट की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

पटना में ट्रेलर लॉन्च का कारण

पटना में ट्रेलर लॉन्च का मुख्य कारण फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता है, जिसने पुष्पा के पहले भाग ने हिंदी वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें बिहार-झारखंड क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान था। पुष्पा फ्रेंचाइजी के प्रति इस क्षेत्र के दर्शकों का खास जुड़ाव देखा गया है।

NSIT
Nsmch

बिहार के फैंस की दीवानगी

पुष्पा फ्रेंचाइजी के प्रति इस क्षेत्र के दर्शकों का खास जुड़ाव देखा गया है।पुष्पा फ्रेंचाइजी के प्रति इस क्षेत्र के दर्शकों का खास जुड़ाव देखा गया है। इस इवेंट के जरिए फिल्म निर्माताओं ने बिहार के प्रशंसकों को सम्मान देने का प्रयास किया है। बड़े शहरों (मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली) से हटकर पटना जैसे शहर को चुनने से फिल्म का प्रचार अलग स्तर पर पहुंचता है।

पटना में ट्रेलर लॉन्च 

पटना में ट्रेलर लॉन्च के जरिए निर्माताओं ने इस क्षेत्र में फिल्म की पकड़ को और मजबूत करने का कदम उठाया है। फैंस के लिए खास मौका है। पटना के लोग इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर फिल्म की भव्यता का हिस्सा बन सकते हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और यादगार बनाएगी।